ePaper

येदियुरप्पा ने कहा, अमित शाह के कर्नाटक के दौरे के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी चर्चा

Updated at : 11 Jan 2020 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
येदियुरप्पा ने कहा, अमित शाह के कर्नाटक के दौरे के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी चर्चा

बेंगलुरु : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ नयी दिल्ली में मुलाकात के लिए अभी समय नहीं मांगा गया है. उन्होंने कहा कि वह अगले हफ्ते भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से राज्य के दौरे पर आने पर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे. […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ नयी दिल्ली में मुलाकात के लिए अभी समय नहीं मांगा गया है. उन्होंने कहा कि वह अगले हफ्ते भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से राज्य के दौरे पर आने पर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे.

येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा कि 17 और 18 जनवरी को अमित शाह यहां (कर्नाटक) आयेंगे. अगर वह समय देंगे, तो मैं वहां (दिल्ली) जाऊंगा या यहीं पर उनसे बात करूंगा और मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति लूंगा एवं उनकी उपस्थिति में जो भी संभव होगा वह करूंगा. मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कहा था कि वह संभवत: 11 या 12 जनवरी को मंत्रिमंडल विस्तार पर भाजपा नेतृत्व से चर्चा करने के लिए दिल्ली जायेंगे और वह राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात का समय मिलने का इंतजार कर रहे हैं. संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान के तहत शाह का 18 जनवरी को हुबली में विशाल रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola