ePaper

कश्मीर : 80 अस्पतालों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं बहाल

Updated at : 02 Jan 2020 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर : 80 अस्पतालों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं बहाल

जम्मू : कश्मीर घाटी में शुरुआती गड़बड़ियों के बाद 80 सरकारी अस्पतालों और नर्सिंग होम में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गयी हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अस्पतालों में इंटरनेट सेवाओं की बहाली को घाटी में मरीजों और स्वास्थ कर्मियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है. श्रीनगर में छाती […]

विज्ञापन

जम्मू : कश्मीर घाटी में शुरुआती गड़बड़ियों के बाद 80 सरकारी अस्पतालों और नर्सिंग होम में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गयी हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अस्पतालों में इंटरनेट सेवाओं की बहाली को घाटी में मरीजों और स्वास्थ कर्मियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है. श्रीनगर में छाती संबंधी रोगों के अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सलीम टाक ने पुष्टि की है कि अस्पताल में बृहस्पतिवार को इंटरनेट ने काम करना शुरू कर दिया है, जो हमारे साथ-साथ रोगियों के लिए भी बड़ी राहत की बात है. जम्मू-कश्मीर प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, पूरे कश्मीर में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े स्वास्थ्य केंद्रों और कार्यालयों समेत 80 सरकारी अस्पतालों में ब्रॉडबैंड हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गयी हैं.

अधिकारी ने कहा कि घाटी के लोगों को नववर्ष का तोहफा देने के लिए 31 दिसंबर की मध्यरात्रि से सरकारी अस्पतालों में इंटरनेट सेवाएं शुरू होनी थीं, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के चलते ऐसा नहीं हो सका. केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को रद्द करने तथा राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा करने से एक दिन पहले चार अगस्त की रात को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयीं थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola