मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले उद्धव ठाकरे, इस अंदाज में किया अभिवादन

पुणेः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार शाम को पुणे हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की. पिछले महीने ठाकरे द्वारा भाजपा से रिश्ता खत्म करने और कांग्रेस एवं राकांपा के समर्थन से महाराष्ट्र में शिवसेना की अगुवाई वाली सरकार का गठन करने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी. […]
पुणेः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार शाम को पुणे हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की. पिछले महीने ठाकरे द्वारा भाजपा से रिश्ता खत्म करने और कांग्रेस एवं राकांपा के समर्थन से महाराष्ट्र में शिवसेना की अगुवाई वाली सरकार का गठन करने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी.
प्रधानमंत्री पुणे में हो रहे पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री की अगवानी करने के बाद ठाकरे मुम्बई रवाना हो गये. केंद्रीय मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस ने भी हवाई अड्डे पर मोदी का अभिवादन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










