SHOCKING: 17 साल की बेटी के साथ पिता ने किया बार-बार बलात्कार, जानें पूरा मामला...

Updated at : 02 Dec 2019 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
SHOCKING: 17 साल की बेटी के साथ पिता ने किया बार-बार बलात्कार, जानें पूरा मामला...

देश में इन दिनों बलात्कार की घटनाओं को लेकर लोगों में जबरदस्त उबाल है. रांची और हैदराबाद गैंगरेप जैसी दिल दहला देने वाली खबरों के बीच राजस्थान के जालोर से एक ऐसी खबर आयी है, जो आपका सिर शर्म से झुका देगी. 17 साल की एक लड़की ने पुलिस में अपने ही पिता के खिलाफ […]

विज्ञापन

देश में इन दिनों बलात्कार की घटनाओं को लेकर लोगों में जबरदस्त उबाल है. रांची और हैदराबाद गैंगरेप जैसी दिल दहला देने वाली खबरों के बीच राजस्थान के जालोर से एक ऐसी खबर आयी है, जो आपका सिर शर्म से झुका देगी.

17 साल की एक लड़की ने पुलिस में अपने ही पिता के खिलाफ जंजीरों में बांधकर बार-बार रेप करने का मामला दर्ज कराया है. नाबालिग बेटी का आरोप है कि उसने पिता को किसी और महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद पिता ने उसे कमरे में बंद कर दिया.

लड़की किसी को कुछ न बता दे इस लिए उसे जंजीरों से बांध दिया और उसका कई बार रेप भी किया गया. कई दिनों के बाद पिता के चुंगल से जैसे-तैसे करके बचकर निकली पीड़िता अपने ननिहाल पहुंची. वहां उसने अपने मामा को घटना की जानकारी दी.

पीड़िता 29 नवंबर की शाम अपने ननिहाल पहुंची. उसके पैरों में लोहे की मोटी जंजीर बंधी हुई थी. उस पर तीन ताले लगे हुए थे. पीड़िता ने अपने मामा को बताया कि आरोपी पिता उसे अपने साथ ही सुलाता था और कई बार उसका रेप भी किया गया.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola