ePaper

MP के कांग्रेस विधायक का विवादित बयान- राज्य में कदम रखा तो प्रज्ञा ठाकुर का पुतला नहीं, उसे ही जला देंगे

Updated at : 29 Nov 2019 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
MP के कांग्रेस विधायक का विवादित बयान- राज्य में कदम रखा तो प्रज्ञा ठाकुर का पुतला नहीं, उसे ही जला देंगे

भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के ‘गोडसे देशभक्त’बयान पर मचे रार के बाद शुक्रवार को भले ही उन्होंने लोकसभा में माफी मांग ली पर यह मामला खत्म नहीं हुआ. लोकसभा में विपक्ष का हमला जारी रहा. विपक्ष की मांग है कि प्रज्ञा ठाकुर की लोकसभा की सदस्यता खत्म की जाए.इसी बीच मध्य प्रदेश के […]

विज्ञापन
भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के ‘गोडसे देशभक्त’बयान पर मचे रार के बाद शुक्रवार को भले ही उन्होंने लोकसभा में माफी मांग ली पर यह मामला खत्म नहीं हुआ. लोकसभा में विपक्ष का हमला जारी रहा. विपक्ष की मांग है कि प्रज्ञा ठाकुर की लोकसभा की सदस्यता खत्म की जाए.इसी बीच मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक ने इस मामले में एक विवादस्पद बयान दिया.

ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम प्रज्ञा ठाकुर के बायन की निंदा करते हैं. अगर वो कभी आई तो उसका पुतला नहीं बल्कि उसे पूरा-पूरा जला भी देंगे.
बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर के के बयान के बाद उन्हें रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से हटा दिया गया है. इसके साथ ही इस सत्र में बीजेपी संसदीय दल की बैठकों में भी प्रज्ञा को नहीं आने का फरमान सुनाया गया है. प्रज्ञा ने शुक्रवार को लोकसभा में अपने बयान के लिए माफी मांगी. साथ ही उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola