एक हफ्ते के भीतर भंग की जाये दिल्ली विधानसभा:केजरीवाल

नयी दिल्ली : दिल्ली में दोबारा विधानसभा चुनाव की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने रविवार को जंतर-मंतर पर रैली की. पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा चुनावों में हार के डर से चुनाव नहीं होने दे रही है. कहा, आप को चुनाव की जल्दी नहीं है, लेकिन जनता जल्द चुनाव चाहती […]
नयी दिल्ली : दिल्ली में दोबारा विधानसभा चुनाव की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने रविवार को जंतर-मंतर पर रैली की. पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा चुनावों में हार के डर से चुनाव नहीं होने दे रही है. कहा, आप को चुनाव की जल्दी नहीं है, लेकिन जनता जल्द चुनाव चाहती है.
उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में चुनाव जितनी देर से होंगे, आप को उतना ही फायदा होगा. अभी चुनाव हुए, तो 40 सीटें, अक्तूबर में 50 और फरवरी में चुनाव हुए, तो 55 सीटें मिलेंगी. फरवरी में भी चुनाव न हुए, तो भाजपा की हालत वैसी ही होगी, जैसी आम चुनाव में कांग्रेस की हुई.
* हस्ताक्षर अभियान चलायेंगे:केजरीवाल ने मोदी सरकार को चेतावनी दी कि दिल्ली विधानसभा को एक हफ्ते में भंग नहीं किया गया, तो आप घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी. पूरी दिल्ली को केंद्र सरकार के खिलाफ खड़ा कर देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




