सु्प्रीम कोर्ट में आज का दिन बेहद अहम, सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश और राफेल डील पर फैसला

नयी दिल्लीः अयोध्या विवाद जैसे बड़े मामले पर फैसला सुनाने के कुछ ही दिन बाद सुप्रीम कोर्ट एक बार फिर बड़ा फैसला सुनाने वाला है. गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट सबरीमाला विवाद और राफेल विमान सौदे पर अपना निर्णय सुनाएगा. सीजेआई रंजन गोगोई की अगुवाई वाली बेंच गुरुवार सुबह 10.30 बजे फैसला सुनाएगी. इन दो बड़े […]
नयी दिल्लीः अयोध्या विवाद जैसे बड़े मामले पर फैसला सुनाने के कुछ ही दिन बाद सुप्रीम कोर्ट एक बार फिर बड़ा फैसला सुनाने वाला है. गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट सबरीमाला विवाद और राफेल विमान सौदे पर अपना निर्णय सुनाएगा. सीजेआई रंजन गोगोई की अगुवाई वाली बेंच गुरुवार सुबह 10.30 बजे फैसला सुनाएगी.
इन दो बड़े फैसलों के अलावा सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर अवमानना के मामले पर भी फैसला सुनाएगा. बता दें कि 17 नवंबर को चीफ जस्टिस गोगोई रिटायर हो रहे हैं, उससे पहले वह बड़े मामलों पर फैसला सुना रहे हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को बरकरार रखने के 14 दिसंबर, 2018 फैसला सुनाया था. इसके बाद इसके खिलाफ रिव्यू पेटिशन दाखिल की गई थी. वहीं, सबरीमला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश को अनुमति देने वाले अपने आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग कर रही याचिकाओं पर भी गुरुवार को ही फैसला सुनाया जाएगा.
Supreme Court to pronounce its judgement tomorrow on review petitions against the verdict allowing entry of women of all age groups into the #Sabarimala temple. pic.twitter.com/sjUNmm51GE
— ANI (@ANI) November 13, 2019
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




