अरविंद केजरीवाल का दावा- डेंगू के खिलाफ लड़ाई में जीत गयी दिल्ली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2019 5:07 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि शहर में इस साल अब तक डेंगू के 1100 से कम मामले सामने आये और मच्छर जनित बीमारी के कारण किसी की मौत नहीं हुई. ट्विटर पर वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि 2015 की तुलना में यह उपलब्धि है, जब राष्ट्रीय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि शहर में इस साल अब तक डेंगू के 1100 से कम मामले सामने आये और मच्छर जनित बीमारी के कारण किसी की मौत नहीं हुई. ट्विटर पर वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि 2015 की तुलना में यह उपलब्धि है, जब राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के 15000 मामले दर्ज किये गये थे और 60 लोगों की मौत हो गयी थी.

केजरीवाल ने एक सितंबर को शुरू किये गये ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ अभियान में लोगों के प्रयासों के लिए उनकी सराहना की. अभियान के तहत 10 हफ्ते तक हर रविवार सुबह दस बजे 10 मिनट के लिए लोगों को अपने घरों और आसपास जमा पानी को हटाना होता था, ताकि मच्छरों का लार्वा ना पनपे.

डेंगू के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मुझे दिल्ली पर गर्व है. डेंगू से 100 से ज्यादा देश प्रभावित हुए हैं. किसी ने डेंगू का समाधान नहीं समझा लेकिन दिल्ली ने राह दिखायी.’ उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान देश के अन्य राज्यों में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में चलने चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘डेंगू से प्रभावित कई स्थान हैं. मुझे आशा है कि ऐसे अभियान दुनियाभर में चलाए जायेंगे.’ केजरीवाल ने वीडियो में कहा, ‘मैं दिल्लीवासियों को बधाई देना चाहता हूं. हमने 10 हफ्ते पहले अभियान शुरू कर डेंगू के खिलाफ लड़ाई शुरू की थी. अभियान के तहत आज अंतिम रविवार है जब हम अपने घरों की जांच कर रहे हैं. हमने डेंगू के खिलाफ लड़ाई जीत ली है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola