जम्मू-कश्मीर : कठुआ जिले में पाकिस्तान ने एक बार फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Updated at : 19 Oct 2019 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर : कठुआ जिले में पाकिस्तान ने एक बार फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

जम्मू: पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने बीती रात लगभग साढ़े सात बजे हीरानगर सेक्टर के मन्यारी-चोरगली क्षेत्र में अकारण गोलीबारी शुरू कर दी जो पूरी रात रुक-रुक […]

विज्ञापन

जम्मू: पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने बीती रात लगभग साढ़े सात बजे हीरानगर सेक्टर के मन्यारी-चोरगली क्षेत्र में अकारण गोलीबारी शुरू कर दी जो पूरी रात रुक-रुक कर जारी रही.

उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने इस गोलीबारी का माकूल जवाब दिया. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और यह शनिवार सुबह लगभग सवा चार बजे बंद हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola