FATF ने पाक को फरवरी 2020 तक का समय दिया कहा, टेरर फंडिंग पर रोक लगायें नहीं तो होंगे ब्लैकलिस्ट

नयी दिल्ली :पाकिस्तान फाइनैंशल ऐक्शन टास्ट फोर्स (एफएटीएफ) में ब्लैकलिस्ट होने से बच गया. पाकिस्तान को फरवरी 2020 तक का वक्त दिया गया है. पाकिस्तान को यह सख्त निर्देश दिया गया है कि अगर वह तय समय से पहले आतंक की फंडिंग पर कड़ी कार्रवाई नहीं करता तो उसे कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहना […]
नयी दिल्ली :पाकिस्तान फाइनैंशल ऐक्शन टास्ट फोर्स (एफएटीएफ) में ब्लैकलिस्ट होने से बच गया. पाकिस्तान को फरवरी 2020 तक का वक्त दिया गया है. पाकिस्तान को यह सख्त निर्देश दिया गया है कि अगर वह तय समय से पहले आतंक की फंडिंग पर कड़ी कार्रवाई नहीं करता तो उसे कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए.
पाकिस्तान को चीन, मलेशिया और तुर्की का साथ मिला जिससे पाकिस्तान ब्लैकलिस्ट होने से बच गया लेकिन पाकिस्तान को अभी भी ग्रे लिस्ट में रखा गया है. सूत्रों की मानें तो आतंक के खिलाफ पर्याप्त कदम नहीं उठाने के कारण आनेवाले कुछ सालों में उसके लिए इस लिस्ट से बाहर निकलना नामुमकिन है. इतना ही नहीं अगर पाक आतंक की फंडिग पर रोक के लिए कड़ी कार्रवाई नहीं करता तो फरवरी 2020 में ब्लैकलिस्ट किए जाने की पूरी आशंका है.
एशिया पसिफिक ग्रुप ने अपनी रिपोर्ट में पाकिस्तान पर नेगेटिव रिपोर्ट दी थी. इस रिपोर्ट में बहुपक्षीय वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) ने पाकिस्तान को मनी लाउंड्रिंग और आतंकवादियों के वित्त पोषण के मुद्दे पर फरवरी 2020 तक ‘संदिग्ध देशों की सूची’ में बनाये रखने का निर्णय किया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




