पंजाब में लगातार तीसरे दिन दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, स्थानीय लोगों ने क्रैश होने का किया दावा
Updated at : 10 Oct 2019 9:44 AM (IST)
विज्ञापन

फिरोजपुरः पाकिस्तान का एक और संदिग्ध ड्रोन गुरुवार को पंजाब के हुसैनीवाला क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय सीमा में उड़ता पाया गया. झुंझारा हजारा सिंह वाला के सीमावर्ती गांव में ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार सुबह दो ड्रोन देखे गए. स्थानीय लोगों के अनुसार ड्रोन गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए है. पिछले कुछ दिनों […]
विज्ञापन
फिरोजपुरः पाकिस्तान का एक और संदिग्ध ड्रोन गुरुवार को पंजाब के हुसैनीवाला क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय सीमा में उड़ता पाया गया. झुंझारा हजारा सिंह वाला के सीमावर्ती गांव में ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार सुबह दो ड्रोन देखे गए. स्थानीय लोगों के अनुसार ड्रोन गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए है.
BSF Sources: BSF on 3rd consecutive day spotted drone, which had entered from Pakistan side, last evening in Hussainiwala village of Punjab's Ferozepur dist. It was first spotted around 7:15 pm last evening, then by security personnel&later by the locals. Police is investigating. pic.twitter.com/emEYAONzzn
— ANI (@ANI) October 10, 2019
पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान की ओर से भेजे गए कई ड्रोन भारतीय सीमा में उड़ते दिखे हैं.ग्रामीणों ने मोबाइलों पर ड्रोन की तस्वीरें खींच लीं। मंगलवार को भी यहां एक ड्रोन देखा गया था। इससे पहले पाकिस्तानी ड्रोन को सोमवार रात में उसी क्षेत्र में तीन बार देखा गया था.
लगभग एक महीने में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमापार से भारत में हथियार लाने वाले दो ड्रोन्स के पकड़े जाने के बाद से पंजाब पुलिस ने पहले से ही जांच शुरू कर दी है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस अब ड्रोन की तलाश में जुट गई हैं. बीते कुछ दिनों में कई बार पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में देखे गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




