दशहरा के मौके पर उपरा��्ट्रपति नायडू ने कही ये बात, मनमोहन सिंह भी इस कार्यक्रम में थे शामिल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दशहरे के मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सामाजिक बुराईयों को खत्म करने का आह्वान किया. नायडू ने कहा कि जातिवाद, कट्टरता, भ्रष्टाचार और भेदभाव जैसी कुरीतियों समाज और देश की प्रगति में बाधा हैं. यह बात उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित दशहरा समारोह कही. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दशहरे के मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सामाजिक बुराईयों को खत्म करने का आह्वान किया. नायडू ने कहा कि जातिवाद, कट्टरता, भ्रष्टाचार और भेदभाव जैसी कुरीतियों समाज और देश की प्रगति में बाधा हैं. यह बात उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित दशहरा समारोह कही. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे.
इस मौके पर नायडू ने आदर्श माने जाने वाले राम राज्य का गुणगान किया और कहा कि महात्मा गांधी का सपना था कि भारत राम राज्य के लक्ष्य को प्राप्त करे. उन्होंने नैतिकता और न्याय के सिद्धांत पर आधारित राम राज्य की परिकल्पना का उल्लेख करते हुए कहा कि गांधी का इससे अभिप्राय था कि देश में राजा और रंक दोनों को समान अधिकार सुनिश्चित हों. नायडू और सिंह ने भी रामलीला में राम, सीता और लक्षमण का किरदार निभा रहे कलाकारों के माथे पर तिलक लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










