ePaper

ओडिशा विधानसभा पर धरना दे रही महिला के टेंट में घुसकर रेप की कोशिश

Updated at : 08 Oct 2019 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
ओडिशा विधानसभा पर धरना दे रही महिला के टेंट में घुसकर रेप की कोशिश

भुवनेश्वर : ओडिशा विधानसभा के पास बहन के साथ धरने पर बैठी महिला के साथ बलात्कार करने के प्रयास में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. घटना रविवार रात की है. कोरापुट जिले के लामतापुट निवासी दोनों महिलाएं तंबू के भीतर बैठी थीं. आरोपी तंबू के भीतर घुसा और उनमें से एक के […]

विज्ञापन

भुवनेश्वर : ओडिशा विधानसभा के पास बहन के साथ धरने पर बैठी महिला के साथ बलात्कार करने के प्रयास में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. घटना रविवार रात की है. कोरापुट जिले के लामतापुट निवासी दोनों महिलाएं तंबू के भीतर बैठी थीं.

आरोपी तंबू के भीतर घुसा और उनमें से एक के साथ बलात्कार का प्रयास किया. दूसरी महिला तुरंत भाग कर पास ही बनी पुलिस चौकी पहुंची.

पुलिस ने बताया कि आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को घटना में एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने का संदेह है.

पुलिस ने यह नहीं बताया कि महिलाएं किस बात को लेकर धरने पर बैठी थीं. फिलहाल दोनों बहनों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola