अब प्लास्टिक नहीं बांस की बोतल में पीएं पानी, गडकरी ने किया लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत
Updated at : 01 Oct 2019 2:47 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्लीः केंद्र की मोदी सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने की कवायद में जुटी है. दो अक्टूबर से यह पूर्णतः बैन हो जाएगी. ऐसे में प्लास्टिक की बोतल को बंद करने के लिए सरकार ने एक नया विकल्प खोज लिया है. इसके विकल्प के रूप में एमएसएमई मंत्रालय के अधीन कार्यरत खादी ग्रामोद्योग आयोग […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः केंद्र की मोदी सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने की कवायद में जुटी है. दो अक्टूबर से यह पूर्णतः बैन हो जाएगी. ऐसे में प्लास्टिक की बोतल को बंद करने के लिए सरकार ने एक नया विकल्प खोज लिया है.
इसके विकल्प के रूप में एमएसएमई मंत्रालय के अधीन कार्यरत खादी ग्रामोद्योग आयोग ने बांस की बोतल का निर्माण किया है, जो प्लास्टिक बोतल की जगह इस्तेमाल होगी. आज एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान इस बोतल को लॉन्च कर दिया.
बांस की ये बोतल तकरीबन 750 एमएल होगी. इसकी कीमत 300 रूपये से शुरू होगी. ये बोतले पर्यावरण अनुकूल होने के साथ साथ टिकाऊ भी हैं. खादी स्टोर में इन बोतलों की विक्री दो अक्टूबर से शुरू होगी.
बता दें कि भारत बांस का विश्व में दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है, लेकिन हम इसका इस्तेमाल अपने उत्पादों में 5 फीसदी भी नहीं करते हैं. जबकि चीन अपने फर्नीचर के निर्माण में 90 फीसगी तक बांस का इस्तेमाल करता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




