PM मोदी ने कहा- ह्यूस्टन कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी मील का पत्थर होगी

Updated at : 20 Sep 2019 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी ने कहा- ह्यूस्टन कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी मील का पत्थर होगी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि ह्यूस्टन कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी एक नया मील का पत्थर होगी. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी यात्रा से भारत को अवसरों की एक जीवंत भूमि, एक विश्वस्त साझीदार और एक वैश्विक नेता के रूप में पेश किया जा सकेगा. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि ह्यूस्टन कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी एक नया मील का पत्थर होगी. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी यात्रा से भारत को अवसरों की एक जीवंत भूमि, एक विश्वस्त साझीदार और एक वैश्विक नेता के रूप में पेश किया जा सकेगा.

उन्होंने कहा कि यह पहला मौका होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति उनके साथ भारतीय-अमेरिकी समुदाय के कार्यक्रम में भाग लेंगे. हाउडी मोदी कार्यक्रम में रविवार को 50 हजार से अधिक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों के हिस्सा लेने की संभावना है. अमेरिका की हफ्ते भर की यात्रा पर रवाना होने से पहले मोदी ने भारत-अमेरिका संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों राष्ट्र एक साथ मिलकर काम कर अधिक शांतिपूर्ण, स्थिर, सुरक्षित, सतत और समृद्ध विश्व बनाने में योगदान कर सकते हैं. उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि मेरी यात्रा भारत को अवसरों की जीवंत भूमि, एक विश्वसनीय साझेदार और एक वैश्विक नेता के रूप में पेश करेगी तथा अमेरिका के साथ हमारे संबंधों को नयी ऊर्जा प्रदान करने में भी मदद करेगी.

मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र में वह नयी दिल्ली के इस रुख को दोहरायेंगे कि इस वैश्विक मंच में सुधार किया जाये जहां भारत अपनी उचित भूमिका निभा सके. उन्होंने कहा, विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सफलता, अमेरिका में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उनका योगदान, भारत के साथ उनका मजबूत जुड़ाव और दोनों लोकतंत्र को जोड़ने में उनकी भूमिका हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है. ह्यूस्टन के कार्यक्रम में मौजूद रहने के ट्रम्प के निर्णय को उन्होंने भारतीय प्रवासियों के लिए सम्मान और अपने लिए खुशी की बात करार दिया. मोदी ने कहा, किसी भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति मेरे साथ पहली बार शिरकत करेंगे और उनके साथ जुड़ाव में यह मील का पत्थर होगा.

उन्होंने कहा कि वह ट्रंप से कुछ दिनों के अंदर ही ह्यूस्टन और न्यू यॉर्क दोनों स्थानों पर मिलने वाले हैं. उन्होंने कहा, दोनों देशों और लोगों के लिए ज्यादा लाभ की खातिर हम अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे. हमारे राष्ट्रीय विकास में अमेरिका महत्वपूर्ण साझीदार है और भारत की आर्थिक वृद्धि एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में सहायक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola