2030 तक 10,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य : राजनाथ

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य 2030 तक 10,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का है और इस दिशा में योगदान देने वाला रक्षा क्षेत्र एक अहम क्षेत्र है. सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मेनुफेक्चर्स (एसआईडीएम) की सालाना आम बैठक में सिंह ने कहा कि कई कारणों से […]
नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य 2030 तक 10,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का है और इस दिशा में योगदान देने वाला रक्षा क्षेत्र एक अहम क्षेत्र है. सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मेनुफेक्चर्स (एसआईडीएम) की सालाना आम बैठक में सिंह ने कहा कि कई कारणों से भारतीय रक्षा उद्योग अतीत में अपनी पूर्ण क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर पाया.
उन्होंने कहा कि इस वजह से देश आयात किए गए हथियारों पर निर्भर हो गया. इस बैठक का विषय ‘ मेक इन इंडिया: 26 अरब डालर के रक्षा उद्योग की ओर अग्रसर’ था. रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत मौजूदा स्थिति को बदलने के लिए कई कदम उठाए गए हैं ताकि भारत विश्व में न सिर्फ हथियारों का बड़ा निर्माता बने बल्कि रक्षा निर्यातक भी बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










