ePaper

अजय कुमार सिंह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नये प्रेस सचिव नियुक्त

Updated at : 16 Sep 2019 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
अजय कुमार सिंह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नये प्रेस सचिव नियुक्त

नयी दिल्ली : सरकार ने अजय कुमार सिंह को सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का प्रेस सचिव नियुक्त किया है. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के रूप में सिंह की नियुक्ति को मंजूरी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने अजय कुमार सिंह को सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का प्रेस सचिव नियुक्त किया है.

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के रूप में सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दी है. सिंह की नियुक्ति संविदा के आधार पर फिलहाल एक साल के लिए या फिर अगले आदेश तक के लिए की गयी है. सिंह अशोक मलिक का स्थान लेंगे. मलिक का कार्यकाल जुलाई में ही समाप्त हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola