जानिए क्या है ''Howdy Modi'' इवेंट जिसके लिए पीएम मोदी ने ट्वीट कर ट्रंप को कहा शुक्रिया

नयी दिल्लीःआगामी 22 सितंबर को अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में आयोजित ‘हाउडी मोदी’ इवेंट में आने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में पुष्टि कर दी है. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका आभार व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने कहा कि ह्यूस्टन में सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल होने का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप […]
नयी दिल्लीःआगामी 22 सितंबर को अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में आयोजित ‘हाउडी मोदी’ इवेंट में आने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में पुष्टि कर दी है. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका आभार व्यक्त किया है.
पीएम मोदी ने कहा कि ह्यूस्टन में सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल होने का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फैसला दोनों देशों के बीच विशेष मित्रता को रेखांकित करता है. प्रधानमंत्री ने कई ट्वीट किए और कहा कि भारतीय मूल के समुदाय के साथ मिलकर कार्यक्रम में ट्रंप का स्वागत करने का वह इंतजार कर रहे हैं.
A special gesture by @POTUS, signifying the special friendship between India and USA!
Delighted that President @realDonaldTrump will join the community programme in Houston on the 22nd.
Looking forward to joining the Indian origin community in welcoming him at the programme.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2019
प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से दिखाया गया विशेष भाव भारत और अमेरिका के बीच विशेष मित्रता को रेखांकित करता है…दिखाता है कि यह संबंध कितना मजबूत है और अर्थव्यवस्था तथा अमेरिकी समाज में भारतीय समुदाय के योगदान को बताता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




