पाकिस्तान ने LoC से अपने सैनिकों के शव ले जाने के लिए दिखाया सफेद झंडा

नयी दिल्ली : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के हाजीपीर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से अपने दो सैनिकों के शव ले जाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने सफेद झंडा दिखाया. सेना के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के ये दोनों सैनिक सीमा पार गोलीबारी […]
नयी दिल्ली : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के हाजीपीर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से अपने दो सैनिकों के शव ले जाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने सफेद झंडा दिखाया. सेना के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के ये दोनों सैनिक सीमा पार गोलीबारी के दौरान भारतीय सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई में मारे गये थे. भारतीय सेना ने शनिवार को इस घटना से संबंधित 1.47 मिनट का एक वीडियो जारी किया जिसमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी सेना के जवानों ने अपने सैनिकों के शव ले जाने के लिए सफेद झंडा दिखाया. सूत्रों ने बताया कि पीओके के हाजीपीर सेक्टर में 10-11 सितंबर को भारतीय सैनिकों की कार्रवाई में पाकिस्तानी सिपाही गुलाम रसूल मारा गया था. उन्होंने बताया कि मारा गया सैनिक एक ‘पंजाबी मुस्लिम’ था और वह पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के बहावलनगर का रहने वाला था.
सूत्रों ने बताया कि शुरू में पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम उल्लंघन की आड़ में शव ले जाने का प्रयास किया, लेकिन इस प्रयास में एक अन्य सैनिक मारा गया. दो दिन तक कई बार शव ले जाने का प्रयास करने के बाद पाकिस्तानी सेना अपने सैनिकों के शव नहीं ले जा सकी. सूत्रों ने बताया कि 13 सितंबर को पाकिस्तान की पंजाब रेजिमेंट के सैनिकों ने सफेद झंडा दिखाया और शव ले जाने का प्रयास किया. सफेद झंडे को शांति और संघर्ष विराम का संकेत देने के लिए उठाया जाता है. सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना मृतकों का सम्मान करती है और इसलिए पाकिस्तान को अपने सैनिकों के शव ले जाने की अनुमति दे दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




