भारतीयों की औसत उम्र बढ़ी, बिहार के महिला-पुरुषों की आयु में अंतर नहीं
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देश के लोगों की औसत आयु (जीवन प्रत्याशा) बढ़ कर 69 साल हो गयी है. सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे 2013-17 के आंकड़ों के मुताबिक, पुरुषों की जीवन प्रत्याशा 67.8 वर्ष है, वहीं महिलाओं की 70.4 वर्ष है. सर्वे के मुताबिक, बिहार के लोगों की औसत आयु 67.7 वर्ष है. यहां महिलाओं पुरुषों की औसत आयु में […]
विज्ञापन
देश के लोगों की औसत आयु (जीवन प्रत्याशा) बढ़ कर 69 साल हो गयी है. सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे 2013-17 के आंकड़ों के मुताबिक, पुरुषों की जीवन प्रत्याशा 67.8 वर्ष है, वहीं महिलाओं की 70.4 वर्ष है. सर्वे के मुताबिक, बिहार के लोगों की औसत आयु 67.7 वर्ष है.
यहां महिलाओं पुरुषों की औसत आयु में कोई अंतर नहीं है. झारखंड के लोगों की औसत आयु 67.4 है. यहां महिलाएं पुरुषों से औसतन आठ महीने अधिक जीती हैं. राज्य की बात करें तो देश में दिल्ली के पुरुषों और केरल के महिलाओं की औसत उम्र सबसे अधिक है.
जापान में औसत उम्र सबसे अधिक
जापान 85
ऑस्ट्रेलिया 82
कनाडा 82
ब्रिटेन 81
अमेरिका 80
मेक्सिको 76
ब्राजील 74
बांग्लादेश 73
मिस्र 72
भारत 69
पाकिस्तान 68
दक्षिण अफ्रीका 63
केरल की महिला व दिल्ली के पुरुष औसत आयु में बेहतर
राज्य महिलापुरुष
केरल 77.8 72.7
हिमाचल 76.9 71.0
दिल्ली 74.7 73.3
राज्य महिला पुरुष
झारखंड 67.8 67.0
बिहार 67.7 67.7
यूपी 66.8 64.6
राज्य महिला पुरुष
हरियाणा 71.3 65.0
जे&के 71.8 68.3
उत्तराखंड 71.1 65.3
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










