भूकंप के झटके से हिला हिमाचल का चंबा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शिमला : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रविवार सुबह हल्की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये. इसकी तीव्रता 3.4 मापी गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तर पूर्व […]
विज्ञापन
शिमला : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रविवार सुबह हल्की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये. इसकी तीव्रता 3.4 मापी गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.
शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तर पूर्व चंबा में 10 किलोमीटर की गहराई में था. उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे आए इस भूकंप के झटके आस पास के जिलों में भी महसूस किये गये.
गौरतलब है कि चंबा जिले सहित राज्य के अधिकतर हिस्से उच्च भूकंपीय संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










