ePaper

Article 370 हटने के बाद सेना प्रमुख पहली बार पहुंचे LOC

Updated at : 30 Aug 2019 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
Article 370 हटने के बाद सेना प्रमुख पहली बार पहुंचे LOC

श्रीनगर : सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने जम्मू कश्मीर की अपनी दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पर सैन्य बलों की तैयारियों की समीक्षा की. गत पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किये जाने के बाद राज्य में पाबंदियां लगाये जाने के उपरांत जनरल रावत की […]

विज्ञापन

श्रीनगर : सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने जम्मू कश्मीर की अपनी दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पर सैन्य बलों की तैयारियों की समीक्षा की. गत पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किये जाने के बाद राज्य में पाबंदियां लगाये जाने के उपरांत जनरल रावत की यह पहली जम्मू कश्मीर यात्रा है. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि यहां पहुंचने के तुरंत बाद जनरल रावत नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्रों के लिए रवाना हो गये.

अधिकारी के अनुसार सेना प्रमुख ने कमांडरों और सैनिकों से बातचीत की जिन्होंने उन्हें सेना की तैयारियों, खासकर नियंत्रण रेखा पर तैयारियों के बारे में बताया. अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर की 15वीं कोर के बादामी बाग मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारी बातचीत के दौरान सेना प्रमुख को आंतरिक इलाके की स्थिति के बारे में बता सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola