ePaper

राहुल गांधी के बयान को पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में बनाया हथियार, कांग्रेस ने बताया शरारतपूर्ण

Updated at : 28 Aug 2019 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी के बयान को पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में बनाया हथियार, कांग्रेस ने बताया शरारतपूर्ण

नयी दिल्लीः पाकिस्तान द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दी गई एक याचिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथित बयान का जिक्र करने से जुड़ी खबरों को लेकर कांग्रेस ने पाकिस्तान पर हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि पाकिस्तान कितना भी झूठ और प्रपंच फैला ले लेकिन यह सच्चाई नहीं बदलने वाली है कि जम्मू-कश्मीर […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः पाकिस्तान द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दी गई एक याचिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथित बयान का जिक्र करने से जुड़ी खबरों को लेकर कांग्रेस ने पाकिस्तान पर हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि पाकिस्तान कितना भी झूठ और प्रपंच फैला ले लेकिन यह सच्चाई नहीं बदलने वाली है कि जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और हमेशा रहेंगे.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस ने उन खबरों का संज्ञान लिया गया है जिनमें यह कहा गया है कि पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र में दायर कथित याचिका में राहुल गांधी का नाम शरारतपूर्ण ढंग से लिया गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान के झूठ के पुलिंदे और गलत सूचना को सही ठहराया जा सके.

उन्होंने कहा कि दुनिया में किसी को भी इसमें संदेह नहीं होना चाहिए कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा थे, हैं और सदा रहेंगे. पाकिस्तान की ओर से कितनी भी भ्रांति फैला दी जाए, लेकिन यह अकाट्य सच बदलने वाला नहीं है. उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान को दुनिया को पीओके-गिलगित- बाल्टिस्तान में मानवाधिकार के घोर उल्लंघन के बारे में जवाब देना चाहिए.

पाकिस्तान को सात करोड़ मुहाजिरों के उत्पीड़न और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा 25 हजार लोगों की हत्या किए जाने पर जवाब देना चाहिए. सुरजेवाला ने कहा कि पाकिस्तान को बलूचिस्तान में मानवाधिकार का उल्लंघन करने, हजारों लोगों के गायब होने और सामूहिक कब्रें मिलने के बारे में भी जवाब देना होगा.

उन्होंने कहा कि दुनिया को एक बार फिर से याद दिलाने की जरूरत है कि लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मुहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन, अल कायदा और तालिबान जैसे आतंकी संगठनों को पाकिस्तान में फलने-फूलने का मौका मिला है. कांग्रेस नेता ने कहा कि कश्मीर का राग अलापने की बजाय पाकिस्तान को इन मुद्दों पर पूरी दुनिया को जवाब देना चाहिए. ख़बरों के मुताबिक पाकिस्तान ने कश्मीर मसले पर संयुक्त राष्ट्र में दिए अपने प्रस्ताव में राहुल गांधी के बयान का जिक्र किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola