ePaper

बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे अरुण जेटली : हरिवंश

Updated at : 24 Aug 2019 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे अरुण जेटली : हरिवंश

नयी दिल्ली : राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने शनिवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह ‘बहुमुखी व्यक्तित्व’ के व्यक्ति थे और उनके निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है. जेटली (66) का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आज निधन हो गया जहां कुछ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने शनिवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह ‘बहुमुखी व्यक्तित्व’ के व्यक्ति थे और उनके निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है. जेटली (66) का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आज निधन हो गया जहां कुछ हफ्तों से उनक इलाज चल रहा था.

हरिवंश ने कहा, ‘मुझे श्री अरुण जेटली जी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. यह हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है.’ उन्होंने बयान जारी कर कहा कि वह बहुमुखी व्यक्तित्व और सच्ची निष्ठा वाले व्यक्ति थे जिन्होंने लोगों के दिल को छूआ. मुझे उन्हें संसद और सरकार में नजदीक से काम करते हुए देखने का अवसर मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola