ePaper

जयराम रमेश के बाद अब कांग्रेस के इस दिग्गज ने कहा- नरेंद्र मोदी को खलनायक की तरह पेश करना गलत

Updated at : 23 Aug 2019 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
जयराम रमेश के बाद अब कांग्रेस के इस दिग्गज ने कहा- नरेंद्र मोदी को खलनायक की तरह पेश करना गलत

नयी दिल्ली : मोदी को खलनायक की तरह पेश करना गलत है. यह बात कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं ने कही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने सहयोगी जयराम रमेश का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खलनायक की तरह पेश करना गलत है और ऐसा करके विपक्ष […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मोदी को खलनायक की तरह पेश करना गलत है. यह बात कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं ने कही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने सहयोगी जयराम रमेश का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खलनायक की तरह पेश करना गलत है और ऐसा करके विपक्ष एक तरह से उनकी मदद करता है.

सिंघवी ने रमेश के बयान का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि मैंने हमेशा कहा है कि मोदी को खलनायक की तरह पेश करना गलत है. सिर्फ इसलिए नहीं कि वह देश के प्रधानमंत्री हैं, बल्कि ऐसा करके एक तरह से विपक्ष उनकी मदद करता है.

उन्होंने कहा कि काम हमेशा अच्छा, बुरा या मामूली होता है. काम का मूल्यांकन व्यक्ति नहीं बल्कि मुद्दों के आधार पर होना चाहिए. जैसे उज्ज्वला योजना कुछ अच्छे कामों में एक है. दरअसल, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन का मॉडल ‘पूरी तरह नकारात्मक गाथा’ नहीं है और उनके काम के महत्व को स्वीकार नहीं करके और हर समय उन्हें खलनायक की तरह पेश करके कुछ हासिल नहीं होने वाला है.

रमेश ने एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर कहा कि यह वक्त है, जब हम मोदी के काम और 2014 से 2019 के बीच उन्होंने जो किया उसके महत्व को समझे, जिसके कारण वह सत्ता में लौटे. इसी की वजह से 30 प्रतिशत मतदाताओं ने उनकी सत्ता वापसी करवाई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola