Fake FaceBook Profile बनाकर सहेली के नाम से गंदे संदेश भेजने वाली लड़की गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2019 5:33 PM
जम्मू : जम्मू जिले में फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर अपनी सहपाठी को बदनाम करने के लिए एक लड़की को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा, एक लड़की से शिकायत मिली थी कि फेसबुक पर एक फर्जी प्रोफाइल बनायी गई है और उस पर अश्लील […]
जम्मू : जम्मू जिले में फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर अपनी सहपाठी को बदनाम करने के लिए एक लड़की को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
अधिकारी ने कहा, एक लड़की से शिकायत मिली थी कि फेसबुक पर एक फर्जी प्रोफाइल बनायी गई है और उस पर अश्लील तथा अपमानजनक संदेश पोस्ट किये जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि यह संदेश उसके मंगेतर को भेजे गए, जिससे कुछ महीने पहले उसकी सगाई हुई है. साइबर शाखा और पुलिस ने जांच के दौरान एक लड़की का पता लगाया जो फर्जी प्रोफाइल बनाकर अश्लील संदेश भेज रही थी.
अधिकारी ने कहा कि उसे पकड़कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि लड़की शिकायतकर्ता लड़की की सहपाठी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










