Fee Waiver: कंपनी सचिव संस्थान ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख के छात्रों के लिए माफ की पूरी फीस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2019 9:34 PM
नयी दिल्ली : भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI, आईसीएसआई) ने बुधवार को जम्मू कश्मीर और लद्दाख के छात्रों के लिये पूरी फीस माफ करने की घोषणा की है. आईसीएसआई की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के छात्रों के लिए कंपनी सचिव के फांउडेशन पाठ्यक्रम और कंपनी सचिव के कार्यकारी पाठ्यक्रम […]
नयी दिल्ली : भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI, आईसीएसआई) ने बुधवार को जम्मू कश्मीर और लद्दाख के छात्रों के लिये पूरी फीस माफ करने की घोषणा की है.
आईसीएसआई की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के छात्रों के लिए कंपनी सचिव के फांउडेशन पाठ्यक्रम और कंपनी सचिव के कार्यकारी पाठ्यक्रम के लिये पूरी फीस माफ होगी.
आईसीएसआई ने कहा है कि इन प्रदेशों के छात्रों को कंपनी सचिव की नि:शुल्क पढ़ाई कराई जायेगी. यह छूट एक सितंबर, 2019 से लागू होगी.
आईसीएसआई ने इस घोषणा के बाद लद्दाख के लोकसभा सदस्य जामयांग सेरिंग नाम्ग्याल के हवाले से कहा कि इस पहल से लद्दाख के छात्रों को मुख्यधारा में लाने में बड़ा योगदान मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










