पत्रकार तरुण विजय को मिला महाराष्ट्र का प्रतिष्ठित ''महर्षि व्यास सम्मान''

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Aug 2019 7:29 PM

विज्ञापन

नागपुर : पत्रकार तरुण विजय को राष्ट्रीय विचारों की पत्रकारिता के लिए प्रथम हिन्दी भाषी मराठी साहित्यकारों द्वारा महाराष्‍ट्र का प्रतिष्ठित सम्‍मान ‘महर्षि व्‍यास सम्‍मान’ से सम्‍मानित किया गया है. रविवार को नागपुर में एक समारोह में महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध ग्रन्थालय भारती मराठी साहित्यकार संगठन द्वारा तरुण विजय को महर्षि व्यास सम्मान से अलंकृत किया […]

विज्ञापन

नागपुर : पत्रकार तरुण विजय को राष्ट्रीय विचारों की पत्रकारिता के लिए प्रथम हिन्दी भाषी मराठी साहित्यकारों द्वारा महाराष्‍ट्र का प्रतिष्ठित सम्‍मान ‘महर्षि व्‍यास सम्‍मान’ से सम्‍मानित किया गया है. रविवार को नागपुर में एक समारोह में महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध ग्रन्थालय भारती मराठी साहित्यकार संगठन द्वारा तरुण विजय को महर्षि व्यास सम्मान से अलंकृत किया गया.

यह सम्मान प्रसिद्ध मराठी साहित्यिक पद्म भूषण डॉ अशोक कुकड़े के हाथों दिया गया. मौके पर डॉ कुकड़े ने कहा कि मैं तरुण विजय को यह सम्मान प्रदान कर स्वयं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. वहीं, यह सम्‍मान मिलने पर तरुण विजय ने कहा कि वे यह सम्मान महाराष्ट में श्रेष्ठ ग्रन्थों के प्रसार को समर्पित कर रहे हैं.

उन्‍होंने कहा कि जिस नगर में अच्छे ग्रन्थालय नहीं वह सर्वाधिक दरिद्र होता है. देहरादून का निवासी नागपुर में मराठी साहित्यकारों द्वारा सम्मानित हो रहा है, इसका श्रेय राष्ट्रीय विचारों की बढ़ती प्रबलता को जाता है. देहरादून भी श्रेष्ठ ग्रन्थालयों के लिए प्रसिद्ध है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola