ePaper

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को रोका गया श्रीनगर हवाई अड्डे पर

Updated at : 08 Aug 2019 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को रोका गया श्रीनगर हवाई अड्डे पर

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को गुरुवार को प्रशासन ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर रोक लिया और उन्हें वापस दिल्ली भेजा जा रहा है. मामले को लेकर कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि आजाद को श्रीनगर हवाई अड्डे पर रोका गया है और अगले कुछ घंटे के भीतर दिल्ली […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को गुरुवार को प्रशासन ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर रोक लिया और उन्हें वापस दिल्ली भेजा जा रहा है.

मामले को लेकर कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि आजाद को श्रीनगर हवाई अड्डे पर रोका गया है और अगले कुछ घंटे के भीतर दिल्ली वापस भेज दिया जाएगा. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद हाल ही में अनुच्छेद 370 की कई धाराएं खत्म करने और राज्य के दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के कदम से पैदा हुए हालात की पृष्ठभूमि में कश्मीर जा रहे थे.

गौरतलब है कि संसद ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा संबंधी अनुच्छेद 370 के कई प्रावधानों को समाप्त करने के प्रस्ताव संबंधी संकल्प और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने की बुधवार को घोषणा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola