ePaper

मुंबई : व्यावसायिक इमारत में भीषण आग, तीन घायल; चार सुरक्षित बाहर निकाले गये

Updated at : 03 Aug 2019 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई : व्यावसायिक इमारत में भीषण आग, तीन घायल; चार सुरक्षित बाहर निकाले गये

मुंबई : दक्षिण मुंबई के मस्जिद इलाके में एक चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में शनिवार तड़के भीषण आग लग गयी और उसे बुझाने के दौरान तीन अग्निशमन कर्मी घायल हो गये, जबकि उस बिल्डिंग से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब पौने पांच बजे तक आग बुझायी जा […]

विज्ञापन

मुंबई : दक्षिण मुंबई के मस्जिद इलाके में एक चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में शनिवार तड़के भीषण आग लग गयी और उसे बुझाने के दौरान तीन अग्निशमन कर्मी घायल हो गये, जबकि उस बिल्डिंग से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब पौने पांच बजे तक आग बुझायी जा सकी.

मुंबई अग्निशमन सेवा के प्रमुख पीएस राहंगडाले ने बताया कि एक बहुत बड़ी त्रासदी टल गयी क्योंकि अग्निशमन कर्मी और रोबोट समेत मशीनों ने मिलकर आग बुझाने का काम किया. उन्होंने कहा, अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को तड़के 4.24 बजे एक कॉल आया, जिसमें बताया कि अब्दुल रहमान मार्ग पर स्थित नवरंग इमारत में आग लग गयी है. उन्होंने कहा कि तत्काल चार अग्निशमन वाहनों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया. करीब डेढ़ सौ अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने का काम किया. राहंगडाले ने कहा, आग भूतल पर शुरू हुई, जिसकी चपेट में तल पर रखे कुछ सामान और बिजली के तार आ गये. आग के कारण पूरी इमारत में घना धुआं भर गया, जिसकी वजह से बचाव अभियान के दौरान दिखायी देने में मुश्किलें आयीं.

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने इमारत की ऊपरी मंजिलों से एक व्यक्ति और तीन महिलाओं को सुरक्षित बाहर लाया. वैसे आग बुझाने के दौरान तीन अग्निशमन कर्मी घायल भी हो गये. उन्होंने कहा, आग बुझाने में रोबोट समेत आठ अग्निशमन जेट वाहनों और एक थर्मल इमेजिंग कैमरा को इस्तेमाल में लाया गया. राहंगडाले ने कहा, कोई बड़ी त्रासदी नहीं हुई क्योंकि अग्निशनमकर्मियों और वाहनों ने आग बुझाने के इस अभियान में मिलकर काम किया. किसी की मौत होने की खबर नहीं है. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आग की वजह जांच के बाद ही सामने आयेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola