ePaper

जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारुक अब्दुला की बढ़ीं मुश्किलें, इस घोटाले को लेकर ED ने की पूछताछ

Updated at : 31 Jul 2019 2:24 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारुक अब्दुला की बढ़ीं मुश्किलें, इस घोटाले को लेकर ED ने की पूछताछ

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला से बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की. बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन घोटाला मामले में फारूक अब्दुल्ला से यह पूछताछ की गयी. जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया है. घोटाले की आंच फारुक अब्दुल्ला तक पहुंची है. इसी […]

विज्ञापन

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला से बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की. बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन घोटाला मामले में फारूक अब्दुल्ला से यह पूछताछ की गयी. जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया है. घोटाले की आंच फारुक अब्दुल्ला तक पहुंची है.

इसी मामले में ईडी ने पूछताछ की. ईडी ने अपने चंडीगढ़ दफ्तर में दोपहर 12.30 बजे फारूक अब्दुल्ला को पूछताछ के लिए बुलाया. इससे पहले इसी केस में पिछले साल जनवरी में सीबीआई ने अब्दुल्ला से पूछताछ की थी.

इस मामले में जांच फिलहाल जारी है. बता दें कि साल 2015 में जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट ने जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में कथित 113 करोड़ रुपए के घोटाले का मामला सीबीआई को सौंपा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola