देवगौड़ा ने कहा : कांग्रेस-जदएस गठबंधन का भविष्य कांग्रेस आलाकमान के निर्णय पर

बेंगलुरु : जनता दल (सेकुलर) के प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी के गठबंधन का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि सबसे पुरानी पार्टी का आलाकमान अपनी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की सलाह पर क्या निर्णय लेता है. पूर्व प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके […]
बेंगलुरु : जनता दल (सेकुलर) के प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी के गठबंधन का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि सबसे पुरानी पार्टी का आलाकमान अपनी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की सलाह पर क्या निर्णय लेता है.
पूर्व प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी नहीं बल्कि कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया विधानसभा में आधिकारिक रूप से विपक्ष के नेता होंगे. देवगौड़ा ने यहां संवाददाताओं से कहा, (इस गठबंधन का) भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि कांग्रेस आलाकमान अपनी पार्टी के नेताओं की सलाह पर क्या निर्णय लेता है. उन्होंने कहा, मैं इस पर अब और टिप्पणी नहीं करना चाहता. उन्होंने कहा, कुमारस्वामी आधिकारिक तौर पर विपक्ष के नेता नहीं हैं. येदियुरप्पा सरकार के तीन साल आठ महीने के लिए सिद्धरमैया आधिकारिक रूप से विपक्ष के नेता होंगे. देवगौड़ा ने कहा, कुमारस्वामी एक राजनीतिक दल के विधायक दल के नेता हैं.
कर्नाटक में कांग्रेस-जदएस सरकार के गिरने के एक दिन बाद कुमारस्वामी समेत गठबंधन के किसी भी नेता ने इस गठजोड़ के भविष्य पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने भी कहा था कि गठबंधन पर आलाकमान निर्णय लेगा, प्रदेश इकाई उसके निर्देश का पालन करेगी. खासकर मैसुरू क्षेत्र में एक-दूसरे की चिर प्रतिद्वंद्वी समझी जाने वाली कांग्रेस और जदएस ने मई, 2018 में त्रिशंकु विधानसभा होने के बाद गठबंधन सरकार बनाने के लिए हाथ मिलाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




