चंद्रयान-2 अंतरिक्षयान को सफलतापूर्वक दूसरी कक्षा में प्रवेश कराया गया : इसरो

बेंगलुरु : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा है कि ‘चंद्रयान-2′ अंतरिक्ष यान को बृहस्पतिवार देर रात सफलतापूर्वक दूसरी कक्षा में प्रवेश करा दिया गया. पृथ्वी से दिये गये निर्देश के जरिये यह किया गया. इसरो ने एक बयान में कहा कि यान ने बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजकर आठ मिनट पर दूसरी […]
बेंगलुरु : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा है कि ‘चंद्रयान-2′ अंतरिक्ष यान को बृहस्पतिवार देर रात सफलतापूर्वक दूसरी कक्षा में प्रवेश करा दिया गया. पृथ्वी से दिये गये निर्देश के जरिये यह किया गया.
इसरो ने एक बयान में कहा कि यान ने बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजकर आठ मिनट पर दूसरी कक्षा में प्रवेश किया. इसके लिए उसने यान में मौजूद प्रणोदन प्रणाली का इस्तेमाल किया, जिसमें 883 सेकंड समय लगा. बयान के मुताबिक, इस प्रयास के साथ अंतरिक्ष यान 251 X 54,829 किमी की कक्षा में प्रवेश कर गया. इसरो ने बताया कि अंतरिक्षयान की सभी गतिविधियां सामान्य स्थिति में हैं. यह 29 जुलाई दोपहर को तीसरी कक्षा में प्रवेश करेगा. एक मून लैंडर और रोवर के साथ चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजने की यह महत्वाकांक्षी परियोजना 22 जुलाई को दोपहर के वक्त शुरू हुई थी. इसरो का लक्ष्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर यान को उतारना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




