ePaper

पिता ने ई-रिक्शा पर घुमाने से किया इनकार, तो 10 साल के बच्‍चे ने दे दी जान

Updated at : 17 Jul 2019 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
पिता ने ई-रिक्शा पर घुमाने से किया इनकार, तो 10 साल के बच्‍चे ने दे दी जान

नोएडा : नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाले एक 10 वर्षीय लड़के ने बुधवार दोपहर को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. पुलिस के अनुसार, लड़का अपने पिता के ई-रिक्शा पर सवार होकर घूमने जाना चाह रहा था. पिता द्वारा मना करने पर […]

विज्ञापन

नोएडा : नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाले एक 10 वर्षीय लड़के ने बुधवार दोपहर को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली.

पुलिस के अनुसार, लड़का अपने पिता के ई-रिक्शा पर सवार होकर घूमने जाना चाह रहा था. पिता द्वारा मना करने पर उसने आत्महत्या कर ली. सेक्टर-20 थाने के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि निठारी गांव में रहने वाले शिवेन दास ई- रिक्शा चलाते हैं.

उन्होंने बताया कि उनका 10 वर्षीय बेटा सुमेर बुधवार सुबह को उनके ई- रिक्शा पर सवार होकर घूमने जाना चाह रहा था, लेकिन वह उसे लेकर नहीं गए. इस बात से वह नाराज हो गया.

थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार दोपहर को सुमेर ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola