ePaper

CBI की बड़ी कार्रवाई, 19 राज्यों में 110 स्थानों पर की छापेमारी

Updated at : 09 Jul 2019 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
CBI की बड़ी कार्रवाई, 19 राज्यों में 110 स्थानों पर की छापेमारी

नयी दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने देशव्यापी अभियान के तहत कथित भ्रष्टाचार, आपराधिक कदाचार और हथियारों की तस्करी के नये मामलों के सिलसिले में 19 राज्यों में 110 स्थानों पर छापेमारी की. इन राज्यों में हुई है छापेमारी अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उनके अनुसार सीबीआई ने 30 नये मामले दर्ज किये […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने देशव्यापी अभियान के तहत कथित भ्रष्टाचार, आपराधिक कदाचार और हथियारों की तस्करी के नये मामलों के सिलसिले में 19 राज्यों में 110 स्थानों पर छापेमारी की.

इन राज्यों में हुई है छापेमारी
अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उनके अनुसार सीबीआई ने 30 नये मामले दर्ज किये हैं. सीबीआई द्वारा दिल्ली, मुम्बई, चंडीगढ़, जम्मू, श्रीनगर, पुणे, जयपुर, गोवा, रायपुर, हैदराबाद, मदुरै, कोलकाता, राउरकेला, रांची, बोकारो, लखनऊ, कानुपर तथा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक एवं बिहार में अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.
गुप्त रखा गया अभियान का ब्योरा
अधिकारियों ने बताया कि जिन मामलों में छापेमारी की जा रही है, उनका ब्योरा अभियान पूरा होने तक गुप्त रखा जा रहा है. एक ही हफ्ते में ये दूसरा मौका है जब सीबीआई ये अभियान चला रही है. बीते मंगलवार को भी सीबीआई ने बैंकिंग धोखाधड़ी के आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola