मुंबई बारिश : मलबे में फंसी बच्ची रात से रो रही है, कह रही है बाहर निकालो, कार में फंसकर डूबे दो लोग

Published at :02 Jul 2019 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई बारिश : मलबे में फंसी बच्ची रात से रो रही है, कह रही है बाहर निकालो, कार में फंसकर डूबे दो लोग

मुंबई : मुंबई में बारिश का कहर जारी है जिसके कारण लगातार लोगों की जान जाने की खबरें आ रहीं हैं. मुंबई मिरर की खबर के अनुसार मिलान सबवे में दो लोग अपनी कार में फंसकर डूब गये हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने दरवाजा और खिड़कियों को खोलने की कोशिश की, लेकिन बाहरी […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई में बारिश का कहर जारी है जिसके कारण लगातार लोगों की जान जाने की खबरें आ रहीं हैं. मुंबई मिरर की खबर के अनुसार मिलान सबवे में दो लोग अपनी कार में फंसकर डूब गये हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने दरवाजा और खिड़कियों को खोलने की कोशिश की, लेकिन बाहरी पानी के दबाव की वजह से वह खुल नहीं पाया.

इधर, उत्तरी मुम्बई के पिम्परीपाड़ा में एक इमारत ढहने के बाद मलबे में फंसी 10 वर्षीय बच्ची को बाहर निकालने की कोशिश अब भी जारी है. बचाव कर्मी ने बताया कि संचीता नलवाड़े पिछले कई घंटों से रो रही है और पानी मांग रही है. कर्मी ने कहा कि दीवार ढहने के बाद, हमने मलबे में फंसे अन्य एक बच्चे को बाहर निकाला था. संचीता देर रात करीब दो बजे से रो रही है. उन्होंने बताया कि वह बार-बार आवाज लगा रही थी, मुझे बाहर निकालों. दीवार के एक हिस्से को तोड़ने और बच्ची को बाहर निकालने की कोशिश जारी है.

आपको बता दें कि दीवार ढहने की इस घटना में अभी तक 18 लोगों की मौत हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola