ePaper

कांग्रेस अध्यक्ष के नहीं AICC के नाम पर जारी हो रहे हैं पार्टी के फैसले, नये अध्यक्ष के नाम पर विचार शुरू

Updated at : 29 Jun 2019 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष के नहीं AICC के नाम पर जारी हो रहे हैं पार्टी के फैसले, नये अध्यक्ष के नाम पर विचार शुरू

नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की मीटिंग में अपने इस्तीफे की पेशकश की थी. हालांकि कमेटी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है लेकिन ऐसा लगता है कि वे अबतक अपने फैसले पर अड़े हैं. ताजा घटनाक्रम इस प्रकार है कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की मीटिंग में अपने इस्तीफे की पेशकश की थी. हालांकि कमेटी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है लेकिन ऐसा लगता है कि वे अबतक अपने फैसले पर अड़े हैं. ताजा घटनाक्रम इस प्रकार है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मोहन मर्कम को नियुक्त किया,टाइम्स आफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार इस नियुक्ति के आदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से नहीं बल्कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी किये गये हैं.

चुनाव के बाद से पार्टी के कई फैसलों को कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर जारी किया जा चुका है. इससे ऐसे प्रतीत होता है कि राहुल गांधी अभी भी इस्तीफे के फैसले पर अड़े हैं. ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि अब पार्टी राहुल गांधी के स्थान पर किसी और व्यक्ति को पार्टी का अध्यक्ष बनाये जाने पर विचार कर रही है.

इसके लिए अध्यक्ष की खोज भी शुरू हो गयी है.गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की और यह भी कहा था कि आप सब प्रियंका को अध्यक्ष बनाने की बात नहीं करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola