ePaper

मोदी की सुनामी में सब बह गया, खुशी की बात है हम जिंदा रह गये : सलमान खुर्शीद

Updated at : 22 Jun 2019 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी की सुनामी में सब बह गया, खुशी की बात है हम जिंदा रह गये : सलमान खुर्शीद

नयी दिल्‍ली : कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने स्‍वीकार कर लिया है कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की सुनामी चली थी. उन्‍होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज तो हम ये जानते हैं कि चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता इतनी थी कि उसके सामने […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने स्‍वीकार कर लिया है कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की सुनामी चली थी. उन्‍होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज तो हम ये जानते हैं कि चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता इतनी थी कि उसके सामने कोई खड़ा नहीं हो पाया.

खुर्शीद ने कहा, आज तो हम यही जानते हैं, चुनाव हुआ और चुनाव में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता इतनी थी की उसके सामने कोई खड़ा नहीं हो पाया. लेकिन एक अच्‍छी बात है कि सुनामी आया, उसने सब कुछ बहा दिया, लेकिन कम से कम हम जिंदा रहे और आपसे बात तो कर सकते हैं.

गौरतलब हो मौजूदा लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 353 सीटों पर कब्‍जा किया, जिसमें भाजपा ने अकेले अपने दम पर 303 सीटें जीतीं और प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोबारा सत्ता में वापसी की. फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद 2009 में सांसद बने थे, उसके बाद वहां से उन्‍हें लगातार 2014 और 2019 में करारी हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola