ePaper

दिल्ली : कालिंदी कुंज स्टेशन के पास फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, रोकी गई मेट्रो

Updated at : 21 Jun 2019 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली : कालिंदी कुंज स्टेशन के पास फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, रोकी गई मेट्रो

दिल्‍ली के कालिंदी कुंज मेट्रो स्‍टेशन के पास फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई. मौके पर दमकल विभाग की 17 गाड़ियां पहुंची है और आग बुझाने की पूरी कोशिश की जा रही है. फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. हालांकि बताया जा रहा है कि भीषण आग के कारण लाखों […]

विज्ञापन

दिल्‍ली के कालिंदी कुंज मेट्रो स्‍टेशन के पास फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई. मौके पर दमकल विभाग की 17 गाड़ियां पहुंची है और आग बुझाने की पूरी कोशिश की जा रही है. फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. हालांकि बताया जा रहा है कि भीषण आग के कारण लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है.

बताया जा रहा है कि तड़के करीब 5:30 बजे कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की लगभग 17 गाड़ियां वहां पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्‍कत कर रही है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

फिलहाल, आग लगने के कारण जसोला विहार शाहीन बाग और कालिंदी कुंज के बीच मेट्रो ट्रेन की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola