बंगाल से निर्वाचित भाजपा सदस्यों की शपथ के समय सदन में गूंजे ''जय श्रीराम'' के जयकारे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2019 6:11 PM
नयी दिल्ली : नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों के सोमवार को शपथ ग्रहण के दौरान पश्चिम बंगाल से निर्वाचित सदस्य और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रिया एवं देबश्री चौधरी के शपथ लेने के बाद सदन में ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाये गये. सुप्रियो और चौधरी के शपथ ग्रहण के दौरान सत्तापक्ष के सदस्यों ने जय श्रीराम के नारे […]
नयी दिल्ली : नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों के सोमवार को शपथ ग्रहण के दौरान पश्चिम बंगाल से निर्वाचित सदस्य और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रिया एवं देबश्री चौधरी के शपथ लेने के बाद सदन में ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाये गये. सुप्रियो और चौधरी के शपथ ग्रहण के दौरान सत्तापक्ष के सदस्यों ने जय श्रीराम के नारे लगाये.
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में चुनाव अभियान के दौरान कुछ लोगों द्वारा उनके सामने जय श्रीराम के नारे लगाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की थी. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री सुप्रियो द्वारा शपथ ग्रहण करते ही भाजपा नेताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू किये और महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री चौधरी के शपथ लेने तक यह सिलसिला चलता रहा.
गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान 31 मार्च को बनर्जी की मौजूदगी में जय श्रीराम के नारे लगाने वाले सात युवकों को पश्चिम बंगाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. सुप्रियो पश्चिम बंगाल की आसनसोल और चौधरी रायगंज सीट से भाजपा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं. लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से भाजपा के 18 उम्मीदवार जीते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










