ePaper

भोपाल : आठ साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 10 Jun 2019 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
भोपाल : आठ साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आठ वर्षीया एक बच्ची का कथित रूप से बलात्कार कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी विष्णु मोहारे को सोमवार सुबह प्रदेश के खंडवा जिले से गिरफ्तार किया. भोपाल के कमला नगर पुलिस थाना इलाके में शनिवार की रात आठ वर्षीया बच्ची से बलात्कार […]

विज्ञापन

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आठ वर्षीया एक बच्ची का कथित रूप से बलात्कार कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी विष्णु मोहारे को सोमवार सुबह प्रदेश के खंडवा जिले से गिरफ्तार किया. भोपाल के कमला नगर पुलिस थाना इलाके में शनिवार की रात आठ वर्षीया बच्ची से बलात्कार और उसकी हत्या करने के बाद आरोपी ने बच्ची का शव उसी के घर के पास नाले में फेंक दिया और फरार हो गया था.

पुलिस ने रविवार को सुबह शहर के कमला नगर पुलिस थाना इलाके में नाले से शव बरामद किया था. विष्णु मोहारे पिछले कुछ महीने से इस बच्ची के बगल वाले घर में ही किराये पर रह रहा था और मजदूरी करता था.

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने बताया, ‘आरोपी विष्णु मोहारे को खंडवा जिले के ओंकारेश्वर स्थित मोरटक्का गांव से आज सुबह करीब 10 बजे गिरफ्तार किया गया. इस मामले में पुलिस 48 घंटे के अंदर चालान पेश करेगी. मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में होगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि न्याय शीघ्र हो.’

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटा लिये हैं. बच्चन ने कहा कि उसे ओंकारेश्वर से भोपाल लाया जा रहा है. ओंकारेश्वर से भोपाल की दूरी लगभग 250 किलोमीटर दूर है.

इसी बीच, मध्यप्रदेश के कानून एवं जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मृतक बच्ची के परिजन को पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. आरोपी की गिरफ्तारी से पहले स्थानीय लोगों ने सोमवार को यहां कमला नगर पुलिस थाने का घेराव किया और उसकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी. इस दौरान बड़ी तादाद में पुलिस बल को इस थाने के आसपास तैनात किया गया था.

इस मामले में अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने कमला नगर पुलिस थाने में पदस्थ एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) सहित छह पुलिसकर्मियों को रविवार को निलंबित किया है. आरोपी को पकड़ने में पुलिस की मदद करने वाले व्यक्ति को 20,000 रूपये इनाम देने का ऐलान भी किया गया था.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने बताया, ‘इस बच्ची के शव की शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गयी है. इसमें कहा गया है कि बच्ची के साथ बलात्कार किया गया और गला घोंटने से उसकी मौत हुई है. हम विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं.’ इस बच्ची के साथ विष्णु ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया जव वह अपने घर से शनिवार रात को करीब आठ बजे गुटखा खरीदने के लिए पास की ही दुकान में गई थी. पुलिस ने उसे रात भर ढूंढा. लेकिन बच्ची का शव रविवार सुबह करीब पांच बजे मिला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola