सिख कार्यकर्ताओं और शिवसेना के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद लुधियाना में तनाव

लुधियाना : लुधियाना में कुछ पोस्टर फाड़े जाने को लेकर सिख कार्यकर्ताओं और शिवसेना के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद गुरुवार को तनाव पैदा हो गया. हालांकि, स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. शिवसेना नेता राजीव टंडन ने आरोप लगाया कि कुछ सिख कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा चौरा बाजार के घास मंडी चौक […]
लुधियाना : लुधियाना में कुछ पोस्टर फाड़े जाने को लेकर सिख कार्यकर्ताओं और शिवसेना के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद गुरुवार को तनाव पैदा हो गया. हालांकि, स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.
शिवसेना नेता राजीव टंडन ने आरोप लगाया कि कुछ सिख कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा चौरा बाजार के घास मंडी चौक पर लगाए गए पोस्टरों को फाड़ दिया. उन्होंने दावा किया कि इन कार्यकर्ताओं ने ‘‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ की बरसी पर खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह के समर्थन में नारेबाजी की.
पुलिस ने बताया कि शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने खालिस्तान विरोधी नारे लगाए और पोस्टर फाड़ने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










