धूप से बचने की कोशिश में कार में बंद हुआ बच्चा, मौत

अकोला (महाराष्ट्र) : कचरा बीनने के दौरान धूप से बचने के लिए पास खड़ी कार में छुपना 12 साल के बच्चे की जान पर भारी पड़ा. कार के दरवाजे ऑटोमैटिक तरीके से बंद होने के कारण बच्चा उसमें फंस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई. यह घटना महाराष्ट्र के अकोला जिले के […]
अकोला (महाराष्ट्र) : कचरा बीनने के दौरान धूप से बचने के लिए पास खड़ी कार में छुपना 12 साल के बच्चे की जान पर भारी पड़ा. कार के दरवाजे ऑटोमैटिक तरीके से बंद होने के कारण बच्चा उसमें फंस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई.
यह घटना महाराष्ट्र के अकोला जिले के आलेवाड़ी गांव में मंगलवार को हुई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार किसी तकनीकी खामी के कारण दो साल से उपयोग में नहीं आ रही है.
कार मालिक ने उसे झाड़ियों में खड़ा कर रखा था. उन्होंने बताया कि बच्चा तनेश बल्लाल अपनी दादी के साथ प्लास्टिक का कचरा बीनने आया था. अधिकारी ने बताया कि बच्चा धूप से बचने के लिए कार में घुस कर बैठ गया. तभी शायद दरवाजा बंद हो गया होगा.
बल्लाल की दादी पूरे दिन उसे खोजती रही, लेकिन वह नहीं मिला. रात को जब कार मालिक ने दरवाजा खोला, तो बच्चा उसमें बेहोश पड़ा था. पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




