अश्विनी चौबे ने स्वास्थ्य राज्यमंत्री के रूप में कामकाज संभाला, मेट्रो से आये दफ्तर

नयी दिल्ली : अश्विनी कुमार चौबे ने मंगलवार को स्वास्थ्य राज्य मंत्री के रूप में कामकाज संभाला. वह अपने घर से मेट्रो से उद्योग भवन स्टेशन पहुंचे और वहां से निर्माण भवन स्थित अपने दफ्तर तक पैदल चलकर गये. चौबे ने कामकाज संभालने से पहले पूजा की और निर्माण भवन परिसर में पांच पौधे लगाये. […]
नयी दिल्ली : अश्विनी कुमार चौबे ने मंगलवार को स्वास्थ्य राज्य मंत्री के रूप में कामकाज संभाला. वह अपने घर से मेट्रो से उद्योग भवन स्टेशन पहुंचे और वहां से निर्माण भवन स्थित अपने दफ्तर तक पैदल चलकर गये. चौबे ने कामकाज संभालने से पहले पूजा की और निर्माण भवन परिसर में पांच पौधे लगाये.
चौबे को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पुन: स्वास्थ्य राज्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह आयुष्मान भारत योजना को लागू करने के अपने प्रयासों को जारी रखेंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिले.
मंत्री ने कहा कि छोटी दूरियों के लिए पैदल चलने या साइकिल से चलने से पर्यावरण को ही लाभ नहीं होगा बल्कि लोग भी स्वस्थ रहेंगे. उन्होंने सभी से अच्छी सेहत के लिए रोजाना कम से कम 20 से 30 मिनट तेज सैर करने या साइकिल चलाने के लिए कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




