राजनाथ सिंह कल करेंगे सियाचिन ग्‍लेशियर का दौरा, रक्षा मंत्री के तौर पर पहली बार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नयी दिल्लीः रक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने वाले राजनाथ सिंह सोमवार को पहले दौरे के रूप में सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्‍लेशियर जाएंगे. दिल्ली से बाहर रक्षा बेस पर यह उनकी पहली यात्रा है. इस दौरान उनके साथ थल सेना अध्‍यक्ष विपिन रावत भी साथ रहेंगे. यहां के वॉर मेमोरियल पर शहीदों को […]

विज्ञापन
नयी दिल्लीः रक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने वाले राजनाथ सिंह सोमवार को पहले दौरे के रूप में सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्‍लेशियर जाएंगे. दिल्ली से बाहर रक्षा बेस पर यह उनकी पहली यात्रा है. इस दौरान उनके साथ थल सेना अध्‍यक्ष विपिन रावत भी साथ रहेंगे. यहां के वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद जवानों से मुलाकात करेंगे. साथ ही आला अधिकारियों से सियाचिन के रक्षा हालात और जवानों की जरूरतों की जानकारी लेंगे. बता दें कि इससे पहले निर्मला सीतारमण, मनोहर पर्रीकर ने भी सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्‍लेशियर का दौरा किया था.
विज्ञापन

— ANI (@ANI) June 2, 2019

बता दें कि हिमालयन रेंज में मौजूद सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र है. सियाचिन से चीन और पाकिस्तान दोनों देशों पर नजर रखी जाती है. सर्दियों के मौसम में यहां काफी एवलांच आते रहते हैं. सर्दियों के मौसम में यहां औसतन 1000 सेंटीमीटर बर्फ गिरती है. यहां का न्‍यूनतम तापमान माइनस 50 डिग्री (-140 डिग्री फॉरेनहाइट) तक हो जाता है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola