29.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नमो टीम-2.0 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह है नयी सेना, 20 नये चेहरे हुए हैं शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया मंत्रिमंडल अस्तित्व में आ गया है. मोदी की नयी सेना में 20 नये चेहरे शामिल हुए हैं, वहीं 36 पुराने मंत्री दूसरी बार मोदी सरकार के काम को बढ़ायेंगे. नये चेहरों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी हैं, जो पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े और जीते […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया मंत्रिमंडल अस्तित्व में आ गया है. मोदी की नयी सेना में 20 नये चेहरे शामिल हुए हैं, वहीं 36 पुराने मंत्री दूसरी बार मोदी सरकार के काम को बढ़ायेंगे. नये चेहरों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी हैं, जो पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े और जीते हैं. नये चेहरों की बदौलत सरकार का देश को नयी संभावनाओं को उड़ान देने के संकेत है.
  • नमो टीम-2.0 मंत्रिमंडल में मेनका गांधी, राज्यव‌र्द्धन सिंह राठौर, सुरेश प्रभु जगह नहीं पा सके हैं.
  • इस मंत्रिमंडल में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 2014 से एक कम है.
इस बार के केंद्रीय मंत्रिमंडल की औसत उम्र 60 साल
इस बार केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों की औसत आयु 60 साल है. सबसे कम उम्र की मंत्री स्मृति ईरानी हैं, जो 43 साल की है.सबसे अधिक उम्र के मंत्री रामविलास पासवान हैं, जो आजादी के पहले 1946 में पैदा हुए. उनकी उम्र 73 साल है. पासवान के बाद सबसे बुजुर्ग मंत्री 71 साल के थावर चंद्र गहलौत हैं, जो 1948 में पैदा हुए.

50 साल से कम उम्र के मंत्री
स्मृति ईरानी
देबाश्री चौधरी
रमेश पोखरियाल
रामेश्वर तेली
बाबुल सुप्रियो
मनसुख मंडविया
धर्मेंद्र प्रधान

06 महिला मंत्री
इस बार सरकार में 06 महिला मंत्री हैं. संसद में 78 महिला सांसद इस बार पहुंची हैं. इस लिहाज से 10 फीसदी महिलाओं को भी सरकार में जगह नहीं मिली है.
2014 में 07 महिला मंत्री थीं.
  • तब 63 महिला सांसद चुन कर संसद पहुंची थीं.
  • कैबिनेट मिनिस्टर की सूची में इस बार तीन महिला मंत्री हैं- निर्मला सीतारमण, हरसिमरन कौर बादल और स्मृति इरानी.
  • राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की सूची में एक भी महिला नहीं है.
  • राज्य मंत्री इस बार तीन महिलाओें को बनाया गया है- साध्वी निरंजना ज्योति, रेणुका सिंह और देबाश्री चाैधरी.
कई पूर्व मुख्यमंत्री भी सरकार में
इस बार भी पूर्व मुख्यमंत्रियों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली है. इनमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह, झारखंड के अर्जुन मुंडा, उत्तराखंड के रमेश पोखरियाल, कर्नाटक के डीवी सदानंद गौड़ और डॉ हर्षबर्द्धन शामिल हैं.

राज्यसभा और लोकसभा का प्रतिनिधित्व
अब मंत्री परिषद में ऊपरी और निचले सदन के प्रतिनिधित्व की बात करें तो पीएम मोदी को छोड़कर 57 मंत्रियों में 8 राज्यसभा से हैं. 47 लोकसभा से सांसद हैं, जबकि एस जयशंकर और एलजेपी चीफ राम विलास पासवान किसी भी सदन का प्रतिनिधित्व नहीं करते. उन्हें अगले छह महीने के भीतर दोनों में से किसी एक सदन की सदस्यता लेनी होगी.
ये हैं केिबनेट के साथी
राजनाथ सिंह
उम्र 67 वर्ष
शिक्षा स्नातकोत्तर की डिग्री
राज्य उत्तर प्रदेश पूर्व भाजपा अध्यक्ष, पिछली सरकार में गृह मंत्री थे
अरविंद सावंत
उम्र 68 वर्ष
शिक्षा विधि में स्नातक
राज्य महाराष्ट्र
शिवसेना से सांसद, पांच बार विधायक
हरसिमरत कौर बादल
उम्र 52 वर्ष
शिक्षा दसवीं कक्षा पास
राज्य पंजाब शिअद की सांसद व प्रकाश सिंह बादल की बहू.
अमित शाह
उम्र 55 वर्ष
शिक्षा विज्ञानम से स्नातक
राज्य गुजरात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली बार लोस सदस्य
एस जयशंकर
उम्र 64 वर्ष
शिक्षा जेएनयू से पोस्ट ग्रेजुएट
राज्य तमिलनाडु 2015-18 तक विदेश सचिव. पूर्व उच्चायुक्त.
रमेश पोखरियाल
उम्र 48 वर्ष
शिक्षा स्नातक कर चुके हैं
राज्य उत्तराखंड
हरिद्वार से सांसद. उत्तराखंड के पांचवें मुख्यमंत्री रहे हैं
नितिन गडकरी
उम्र 63 वर्ष
शिक्षा स्नातकोत्तर की डिग्री
राज्य महाराष्ट्र पूर्व भाजपा अध्यक्ष, पिछली सरकार में अहम मंत्रालय
अर्जुन मेघवाल
उम्र 65 वर्ष
शिक्षा कला में स्नातकोत्तर
राज्य राजस्थान पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री
स्मृति ईरानी
उम्र 43 वर्ष
शिक्षा 12 क्लास पास हैं
राज्य दिल्ली अमेठी से सांसद कपड़ा मंत्री रह चुकी हैं
सदानंद गौड़ा
उम्र 66 वर्ष
शिक्षा विधि में स्नातक
राज्य कर्नाटक 2014 से लोकसभा सदस्य रहे हैं
थावर चंद गहलोत
उम्र 72 वर्ष
शिक्षा प्रोफेशनल डिग्री हासिल राज्य राजस्थान
राज्यसभा सदस्य व सामाजिक न्याय मंत्री रहे हैं.
अर्जुन मुंडा
उम्र 51 वर्ष
शिक्षा बीपीपी कर चुके हैं
राज्य झारखंड दो बार झारखंड के सीएम रहे है. पार्टी के पुराने नेता
निर्मला सीतारमण
उम्र 59 वर्ष
शिक्षा एम फिल कर चुकी हैं
राज्य तमिलनाडु
पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री रही हैं
गजेंद्र सिंह शेखावत
उम्र 51 वर्ष
शिक्षा स्नातक कर चुके हैं
राज्य राजस्थान जोधपुर से सांसद रह चुके हैं
हर्षवर्धन
उम्र 64 वर्ष
शिक्षा एमबीबीएस डॉक्टर
राज्य दिल्ली दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष रहे राज्य मंत्री भी रहे हैं.
रविशंकर प्रसाद
उम्र 62 वर्ष
शिक्षा स्नातकोत्तर की डिग्री
राज्य बिहार
पटना साहिब से सांसद, शत्रुघ्न सिन्हा को हराया
प्रह्लाद जोशी
उम्र 57 वर्ष
शिक्षा स्नातक कर चुके हैं
राज्य कर्नाटक
आरएसएस के पुराने स्वयंसेवक. धारवाड़ से चौथी बार जीते
प्रकाश जावड़ेकर
उम्र 68 वर्ष
शिक्षा स्नातक कर चुके हैं
राज्य महाराष्ट्र
पिछली सरकार में एमएचआरडी के मंत्री रह चुके हैं
राम विलास पासवान
उम्र 72 वर्ष
शिक्षा विधि में पारास्नातक
राज्य बिहार
पांच पीएम के साथ काम कर चुके हैं, लंबा राजनैतिक अनुभव
गिरिराज सिंह
उम्र 66 वर्ष
शिक्षा मगध विवि से स्नातक
राज्य बिहार 2014 से लोकसभा सदस्य रहे हैं
पीयूष गोयल
उम्र 54 वर्ष
शिक्षा स्नातकोत्तर की डिग्री
राज्य महाराष्ट्र पिछली सरकार में वित्त, रेल और ऊर्जा मंत्री रहे
नरेंद्र सिंह तोमर
मुख्तार अब्बास नकवी
उम्र 61 वर्ष
शिक्षा विधि में स्नातक
राज्य उत्तर प्रदेश भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री रहे हैं.
धर्मेंद्र प्रधान
उम्र 49 वर्ष
शिक्षा परास्नातक
कर चुके हैं
राज्य ओड़िशा
पहले पेट्रोलियम गैस मंत्रालय था.
राज्यमंत्री
रामदास अाठवले
उम्र 60 वर्ष
शिक्षा अंडर ग्रेजुएट
राज्य महाराष्ट्र
पूर्व में सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मंत्री रह चुके हैं.
बाबुल सुप्रियो
उम्र 49 वर्ष
शिक्षा बीकॉम
राज्य प बंगाल
शहरी िवकास, आवास और गरीबी उन्मूलन राज्य मंत्री रह चुके हैं.
नित्यानंद राय
उम्र 58 वर्ष
शिक्षा स्नातक
राज्य बिहार
उजियारपुर लोकसभा सीट से जीते. पहली बार केंद्र में मंत्री.
देबाश्री चौधरी
उम्र 48 वर्ष
शिक्षा स्नातक
राज्य प बंगाल
रायगंज विधानसभा सीट से निर्वाचित हुई हैं. पहली बार मंत्री बनी हैं.
रामेश्वर तेली
उम्र 48 वर्ष
शिक्षा स्नातक
असम के डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव जीत कर आये हैं. पूर्व में विधायक रहे हैं.
अश्विनी चौबे
उम्र 71 वर्ष
शिक्षा स्नातक
राज्य बिहार
बिहार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं. भाजपा के पुराने नेता हैं.
अन्य राज्यमंत्री
फग्गन सिंह कुलस्ते (मध्य प्रदेश)
अर्जुनराम मेघवाल (राजस्थान)
जनरल वीके सिंह (उत्तर प्रदेश)
कृष्णपाल सिंह गुर्जर (हरियाणा)
राव साहब दानवे (महाराष्ट्र)
जी कृष्ण रेड्डी (पहली बार) (तेलंगना)
पुरुषोत्तम रुपाला (गुजरात)
साध्वी निरंजन ज्योति (उत्तर प्रदेश)
संजीव बालियान (उत्तर प्रदेश)
संजय शामराव (पहली बार)( महाराष्ट्र)
अनुराग ठाकुर (पहली बार)(हिमाचल प्रदेश)
सुरेश अंगाडी (पहली बार) (कर्नाटक)
रतनलाल कटारिया (पहली बार) (हरियाणा)
वी मुरलीधरन (पहली बार)(राज्यसभा) (महाराष्ट्र)
रेणुका सिंह (पहली बार)(छत्तीसगढ़ )
सोम प्रकाश (पहली बार) (पंजाब)
प्रताप चंद(ओड़िशा)
कैलाश चौधरी (पहली बार)(राजस्थान)
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
संतोष गंगवार
उम्र 70 वर्ष
शिक्षा एलएलबी
राज्य उत्तर प्रदेश
आठवीं बार लगातार रह चुके हैं सांसद
श्रीपद नाइक
उम्र 67 वर्ष
शिक्षा स्नातक
राज्य गोवा
पांच बार रह चुके हैं सांसद
जितेंद्र सिंह
उम्र 62 वर्ष
शिक्षा डॉक्टरी
राज्य जम्मू
पीएमओ में राज्यमंत्री रह चुके हैं
किरेन रिजिजू
उम्र 47 वर्ष
शिक्षा लॉ ग्रेजुएट
राज्य अरुणाचल
गृह राज्यमंत्री रह चुके हैं
प्रह्लाद पटेल
उम्र 57 वर्ष
शिक्षा स्नातक कर चुके हैं
राज्य मध्य प्रदेश
अटल सरकार में कोयला मंत्री थे.
आरके सिंह
उम्र 66 वर्ष
शिक्षा स्नातक कर चुके हैं
राज्य बिहार
मोदी सरकार में रह चुके हैं केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री
हरदीप सिंह पुरी
उम्र 67 वर्ष
शिक्षा विधि में स्नातक
राज्य पंजाब
चुनाव हारने के बावजूद मंत्री बनाये गये.
मनसुख मनडाविया
उम्र 46 वर्ष
शिक्षा स्नातक कर चुके हैं
राज्य गुजरात पिछली बार भी मंत्री रह चुके हैं.
फगन सिंह कुलस्ते
उम्र 60 वर्ष
शिक्षा विधि स्नातक, बीएड
राज्य मध्य प्रदेश
आदिवासी नेता हैं. अटल सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें