ePaper

मौसम विभाग की चेतावनी- तेलंगाना में 31 मई तक जारी रहेगा लू का कहर, एहतियात बरतें

Updated at : 28 May 2019 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
मौसम विभाग की चेतावनी- तेलंगाना में 31 मई तक जारी रहेगा लू का कहर, एहतियात बरतें

नयी दिल्ली : तेलंगाना, ओडिशा और हरियाणा में सोमवार को लू का प्रकोप रहा और इन राज्यों में कई स्थानों पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया. रामागुंडम में इस मौसम का सर्वाधिक तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि तेलंगाना के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : तेलंगाना, ओडिशा और हरियाणा में सोमवार को लू का प्रकोप रहा और इन राज्यों में कई स्थानों पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया. रामागुंडम में इस मौसम का सर्वाधिक तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि तेलंगाना के अलग-अलग स्थानों पर 31 मई तक लू चलने की संभावना है. इसने कहा कि 29 मई तक तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

भारतीय मौसम विज्ञान (आईएमडी) विभाग के मुताबिक तेलंगाना के रामागुंडम में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो इस मौसम का सर्वाधिक तापमान है. रामागुंडम के बाद अदिलाबाद और नलगोंडा में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस, निजामाबाद में 45.3 डिग्री और हैदराबाद में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

तेलंगाना के कई हिस्से में करीब एक महीने से लू चल रही है, जहां तापमान कई स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. राष्ट्रीय राजधानी में भी मौसम गर्म और शुष्क बना रहा जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महानगर में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ओडिशा में कम से कम 11 स्थानों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा.

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के पश्चिमी इलाके में अगले दो दिनों तक लू चलने की स्थिति रहेगी और लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी. पश्चिम ओडिशा का सोनपुर राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हरियाणा, पंजाब और चण्डीगढ़ के अधिकतर स्थानों पर तापमान मौसम के सामान्य से अधिक बना रहा. हरियाणा के नारनौल में सर्वाधिक 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो औसत से तीन डिग्री अधिक है. हिसार में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री रहा. पंजाब के अमृतसर में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लुधियाना में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में तापमान के बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा और मंगलवार को यह 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मौसम विभाग ने इन राज्यों के लोगों को सलाह दी है कि धूप में निकलने से बचें और लू से बचने के लिए आवश्यक एहतियात बरतें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola