गुजरात में फिर लहराया भगवा, 9 निगमों में बीजेपी की जीत, छह में गिनती जारी

Published by :Pritish Sahay
Published at :28 Apr 2026 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
Gujarat Nikay Chunav Result

गुजरात निकाय चुनाव, फाइन फोटो- पीटीआई

Gujarat Nikay Chunav Result: गुजरात निकाय चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. 15 में से 9 नगर निगम सीटों पर पार्टी जीत लिए दर्ज कर लिया है. छह सीटों पर गिनती जारी है.

विज्ञापन

Gujarat Nikay Chunav Result: गुजरात निकाय चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपना परचम लहरा दिया है. राज्य की 15 नगर निगम सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी 9 पर जीत दर्ज कर चुकी है. बाकी छह पर वोटों की गिनती जारी है. राज्य में मंगलवार (28 अप्रैल) को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है.

राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) की ओर से दिये गये आंकड़ों के अनुसार, सत्तारूढ़ भाजपा ने सुरेंद्रनगर, जामनगर, पोरबंदर, करमसाद-आणंद, नाडियाड, नवसारी, वापी, सूरत और मोरबी के नगर निगमों में कुल सीटों में से आधे से अधिक सीटें जीत ली हैं.

एसईसी के अनुसार, मोरबी नगर निगम में भाजपा ने सभी 52 सीटें जीत ली हैं. रविवार को 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए मतदान हुआ था.

अगले साल गुजरात में होने वाला है विधानसभा चुनाव

इन चुनावों को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में प्रमुख चुनावी कवायदों में से एक माना जा रहा है. मौजूदा चुनाव में करीब 4.18 करोड़ वोटर्स थे. करीब 9,200 सीटों पर मतदान हुआ. एसईसी के अनुसार, मतदान प्रतिशत नगर निगमों में 55.1 फीसदी, नगरपालिकाओं में 65.53 फीसदी, जिला पंचायतों में 66.64 फीसदी और तालुका पंचायतों में 67.26 फीसदी दर्ज किया गया.

सबसे कम और सबसे ज्यादा मतदान

नगर निगमों चुनावों में कच्छ जिले के नवगठित गांधीधाम में सबसे कम 46.03 फीसदी मतदान हुआ, जबकि वलसाड जिले के वापी में सबसे अधिक 72.29 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. अहमदाबाद नगर निगम में मतदान 51.81 फीसदी रहा.

नौ नये नगर निगमों में पहली बार हुआ मतदान

गुजरात निकाय चुनाव में पहली बार नौ नए नगर निगमों- नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आणंद, नाडियाड, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगरमें भी मतदान कराया गया. गुजरात निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने प्रमुख रूप से चुनाव लड़ा. वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने भी कई कई सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये.

Also Read: अभेद्य किले में तब्दील कोलकाता, खिदिरपुर से पोर्ट तक चप्पे-चप्पे पर पहरा, अंतिम चरण के लिए सुरक्षा बल ‘सुपर अलर्ट’

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola