ePaper

नाथूराम गोडसे का जन्मदिन मनाने के आरोप में हिंदू महासभा के छह लोग गिरफ्तार

Updated at : 20 May 2019 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
नाथूराम गोडसे का जन्मदिन मनाने के आरोप में हिंदू महासभा के छह लोग गिरफ्तार

सूरत : सूरत के लिम्बायत इलाके के एक मंदिर में रविवार को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का कथित तौर पर जन्मदिन मनाने के आरोप में हिंदू महासभा के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. गोडसे का जन्म 19 मई, 1910 को पुणे जिले के बारामती में हुआ था, जो उस समय बंबई प्रेजीडेंसी […]

विज्ञापन

सूरत : सूरत के लिम्बायत इलाके के एक मंदिर में रविवार को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का कथित तौर पर जन्मदिन मनाने के आरोप में हिंदू महासभा के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. गोडसे का जन्म 19 मई, 1910 को पुणे जिले के बारामती में हुआ था, जो उस समय बंबई प्रेजीडेंसी का हिस्सा था. सूरत पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने बताया कि हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं ने शहर के लिम्बायत इलाके में सूर्यमुखी हनुमान मंदिर के परिसर में जश्न मनाया, जिसके बाद उन्हें सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

इसे भी देखें : नाथूराम गोडसे को लेकर साध्वी प्रज्ञा के बयान पर निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव आयोग को रिपोर्ट सौंपी

शर्मा ने कहा कि गोडसे के जन्मदिन के समारोह के दौरान इन हिंदू महासभा के सदस्यों ने मंदिर परिसर में गोडसे की तस्वीर के पास दिये जलाये, मिठाइयां बांटी और भजन गाये. यहां तक कि उन्होंने कार्यक्रम की वीडियो बनाई और तस्वीरें ली. उन्होंने कहा कि गांधी जी की हत्या करने वाले गोडसे के जन्मदिन का जश्न मनाने की उनकी हरकत से नागरिकों की भावनाएं काफी आहत हुई. यह लोगों को भड़काने और शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश है.

अधिकारियों ने बताया कि इन छह लोगों को आईपीसी की धारा 153, 153ए और 153बी के तहत गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने गिरफ्तार लोगों की पहचान हिरेन मशरू, वला भारवाड, वीराल माल्वी, हितेश सुनार, योगेश पटेल और मनीष कलाल के रूप में की है. हिंदू महासभा के इस कृत्य की निंदा करते हुए सत्तारूढ़ भाजपा के प्रवक्ता भरत पांड्या ने कहा कि गांधीजी की आलोचना करना आसमान पर थूकने की तरह है. उन्होंने कहा कि अपरिपक्व लोगों ने ऐसे समारोह का आयोजन किया, जिनके पास महात्मा गांधी की शिक्षाओं के प्रति कोई दूरदृष्टि नहीं है. बहरहाल, कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर हमला किया.

गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि भाजपा को देश को बताना चाहिए कि क्या वे महात्मा गांधी की विचारधारा का प्रचार करते हैं या गोडसे की. चाहे अनंत कुमार हेगड़े हो या प्रज्ञा सिंह ठाकुर, भाजपा नेता गोडसे की विचारधारा का प्रचार करने में व्यस्त हैं. यह गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के दोहरे रवैये का पर्दाफाश हो गया है. गुजरात के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जड़ेजा ने कहा कि राज्य सरकार गोडसे के जन्मदिन के ऐसे समारोह को बर्दाश्त नहीं करेगी और दावा किया कि पुलिस को शीघ्र निर्देश देने से सभी छह महासभा सदस्यों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola