ePaper

अदालत ने दिल्ली में मानवाधिकार आयोग के लिए याचिका पर सरकार से मांगा जवाब

Updated at : 14 May 2019 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
अदालत ने दिल्ली में मानवाधिकार आयोग के लिए याचिका पर सरकार से मांगा जवाब

नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में राज्य मानवाधिकार आयोग की स्थापना की मांग को लेकर एक याचिका पर मंगलवार को आप सरकार का जवाब मांगा. न्यायमूर्ति राजेंद्र मेनन और न्यायमूर्ति ए जे भंभानी की पीठ ने याचिका पर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया और सुनवाई की अगली तारीख सात सितंबर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में राज्य मानवाधिकार आयोग की स्थापना की मांग को लेकर एक याचिका पर मंगलवार को आप सरकार का जवाब मांगा. न्यायमूर्ति राजेंद्र मेनन और न्यायमूर्ति ए जे भंभानी की पीठ ने याचिका पर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया और सुनवाई की अगली तारीख सात सितंबर तक जवाब मांगा है.

वित्तीय अर्थशास्त्री अभिजीत मिश्रा की याचिका में दलील दी गयी है कि दिल्ली सरकार ने मानवाधिकार संरक्षण कानून, 1993 के अंतर्गत ना तो कोई अधिसूचना जारी की है और ना ही यहां राज्य मानवाधिकार आयोग (एसएचआरसी) की स्थापना के लिए कोशिशें कीं. वकील पायल बहल के जरिए दाखिल अपनी याचिका में मिश्रा ने आरोप लगाया है कि एसएचआरसी की स्थापना नहीं करना मानवाधिकारों, सम्मान, गरिमा की रक्षा और इसे बहाल रखने में सरकार की ‘‘नाकामी” को दिखाता है . याचिका में दावा किया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के मानवाधिकार उल्लंघन की शिकायतों के समाधान के लिए कोई तंत्र नहीं है .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola